आज शुक्रवार दिनांक 16 अक्टूबर षष्टी तिथि को क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां कमासिन माता जी के दर्शन करने का मुझे सौभाग्य हुआ।

जय मां कमासिन देवी… जय माता दी…..

ब्यूरो रिपोर्ट मनीष द्विवेदी कौशाम्बी उत्तर प्रदेश 

आज शुक्रवार दिनांक 16 अक्टूबर षष्टी तिथि को क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां कमासिन माता जी के दर्शन करने का मुझे सौभाग्य हुआ।
भगवती कमासिन माता के दर्शन पूजनकर लोक कल्याण और क्षेत्र के सभी लोगों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मैंने कामना की।

बताना चाहता हूं कि मां कमासिन देवी मंदिर ग्राम गंभीरा पूर्व ब्लॉक सिराथू जनपद कौशांबी, एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। कमासिन देवी जी का यह स्थान करीब दो सौ वर्षों से भी अधिक प्राचीन है। लोक मान्यता के अनुसार इस मंदिर में लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी स्थान पर हनुमान जी महाराज का और भैरव मंदिर भी है। साथ ही इस मंदिर के दोनो ओर सरोवर हैं और आसपास बड़े बड़े पुराने पेड़ और बगीचे हैं।

यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि कमासिन माता मंदिर मेरे जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थापित है और मैं अक्सर इस मंदिर में मां कमासिन देवी के दर्शन के लिए आता जाता रहता हूं।

मेरे जिला पंचायत के कार्यकाल में मां कमासिन देवी की कृपा से इस मंदिर तक आवागमन हेतु सड़क निर्माण, हाईमास्ट लाइट, दो प्रवेश द्वार, परिसर का सौंदर्यीकरण और अन्य कई कार्य कराए गए हैं। साथ ही मंदिर के पास के सरोवर के अमृत सरोवर के रूप मे बनाए जाने हेतु मेरे प्रस्ताव पर जिला पंचायत द्वारा सर्वे कराया गया है। साथ ही कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है और जिला पंचायत की सदन की बैठक मे अमृत सरोवर पास भी कराया जा चुका है।
आशा है मां कमासिन देवी की कृपा से अमृत सरोवर का निर्माण भी कराया जा सकेगा।

सभी की कुशलता और लोक कल्याण की मैं मां कमासिन देवी के श्रीचरणों में कामना करता हूं।

जय कमासिन माता… जय माता दी…..

आपका अपना साथी
अजय सोनी
जिला पंचायत सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *