निबंधक कार्यालयों में जमीनो के क्रय विक्रय में हो रही कथित धांधली को लेकर सकिपा करेगी प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट मनीष द्विवेदी 

कौशाम्बी उत्तर प्रदेश

निबंधक कार्यालयों में समय समय पर जिलाधिकारी करें औचक निरीक्षण, दोषियों पर करें कार्यवाही.. अजय सोनी

 

निबंधक कार्यालयों में जमीनों के क्रय विक्रय में की जा रही कथित धोखाधड़ी और धांधली पर जिम्मेदारों की भूमिका पर समर्थ किसान पार्टी ने सवाल उठाए हैं और जिलाधिकारी कौशांबी को जिले के तीनों तहसीलों के निबंधक कार्यालयों में समय समय पर औचक निरीक्षण करने की मांग की है साथ ही हाल ही में सिराथू निबाधक कार्यालय में हुई घटना के सभी दोषी लोगों पर समुचित कार्यवाही किए जाने की भी मांग की है। सभी दोषियों पर कार्यवाही किए जानें को लेकर जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन करने की बात भी पार्टी नेता द्वारा कही गई है।

 

शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिराथू ब्लॉक के पितबरपुर, फत्तेपुर, बेला, गंभीरा पूर्व और तुलसीपुर का भ्रमण किया और किसानो से भेंट कर वार्ता की। वार्ता के क्रम में अजय सोनी ने कहा कि कथित तौर पर निबंधक कार्यालयों में जमीनो के क्रय विक्रय में भारी धांधली और अनियमितता सुनने को मिलती है। कहा कि अभी हाल ही में सिराथू निबंधक कार्यालय मे ऐसी एक घटना की जानकारी हुई है। आगे कहा कि निबंधक कार्यालयों में भारी संख्या में बाहरी लोगो का दखल रहता है और विभागीय जिम्मेदार इन बाहरी लोगो को कार्यालयों में आवाजाही पर खामोश रहते हैं जिससे इन बाहरी लोगो का विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप रहता है और जमीन के क्रय विक्रय में धोखाधडी और धांधली होती है। इससे गांवो के कम पढ़े लिखे किसान और गरीब लोग नुकसान उठाते हैं जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

कहा कि ऐसी घटनाओं में विभागीय लोगों की भूमिका पर भी लोगो को शक होता है और विभाग की क्षवि धूमिल होती है। साथ ही प्रदेश सरकार के जीरो टायलेंस की कथित नीति पर भी सवाल उठता है। कहा कि जल्द ही जिला मुख्यालय मंझनपुर में सिराथू की घटना को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधिकारी कौशांबी से समुचित कार्यवाही की मांग की जायेगी। साथ ही समय समय पर निबंधक कार्यालयों के औचक निरीक्षण करने एवं दोषियों पर समुचित कार्यवाही करने की मांग की जायेगी। इस अवसर पर रामानंद लोधी, शिव पूजन लोधी, रोहित कुमार, राम मिलन, नरेंद्र लोधी, मनोज यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *