मध्य प्रदेश
एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह
ग्वालियर में मारपीट और जानलेवा हमले की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला थाना कंपू क्षेत्र, लश्कर स्थित शिवपुरी लिंक रोड से सामने आया है। यहां अपने काम से जा रहे कल्लू बघेल पर कथित तौर पर 10 से 12 लोगों ने एकजुट होकर जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कल्लू बघेल अपने निजी काम से शिवपुरी लिंक रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अकेला देखकर 10 से 12 लोगों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में कल्लू बघेल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस घटना ने शहर में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिरकार दिनदहाड़े या सार्वजनिक रास्तों पर इस तरह किसी व्यक्ति पर हमला करने वालों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या आम नागरिक सुरक्षित तरीके से अपने काम पर भी नहीं जा सकते?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाना कंपू पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है? क्या पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी या पीड़ित को न्याय के लिए इंतजार करना पड़ेगा?
फिलहाल पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। पीड़ित को न्याय मिले और दोषियों पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो, यही स्थानीय लोगों की मांग है।