सिराथू ब्लॉक के ग्राम मो पुर पैंईशा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी नेता अजय सोनी ने क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया।

सकिपा ने मो पुर पैईशा में खोला क्षेत्रीय कार्यालय

ब्यूरो रिपोर्ट मनीष द्विवेदी 

सेक्टर स्तर पर पूरे जिले में खोले जाएंगे सकिपा कार्यालय…. अजय सोनी

 

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में रविवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम मो पुर पैंईशा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी नेता अजय सोनी ने क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधि विधान से पूजन कर नारियल फोड़कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। पार्टी नेता अजय सोनी ने इस अवसर पर कहा कि सेक्टर स्तर पर पूरे जिले भर में पार्टी कार्यालय खोले जाएंगे। आगे कहा कि समर्थ किसान पार्टी किसानो, गरीबों, बेरोजगारों, श्रमिको और आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने वाली ग्रामीण क्षेत्र की पार्टी है। पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर तमाम लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं जिससे रोज दर रोज पार्टी मजबूत हो रही है। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही तहसील स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ सिराथू के अध्यक्ष श्याम लाल पाल, रोहित सोनी, अशोक साहू, राजेंद्र सोनकर, गुलाब यादव आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *