ब्यूरो रिपोर्ट रवि चौरसिया
मैहर मध्य प्रदेश
प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त सोनी एवं प्रदेश महासचिव रामफल सोनी ने जारी किया नियुक्ति आदेश, समाजजनों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मैहर। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।
इसी क्रम में मैहर के युवा पत्रकार श्री रवि सोनी को समिति में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त सोनी एवं प्रदेश महासचिव रामफल सोनी के अनुमोदन से 3 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्री रवि सोनी (पत्रकार), मैहर के साथ श्री विकास सोनी बैरहा, सतना एवं श्री धर्मेन्द्र सोनी, मैहर को भी सौंपी गई है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

रवि सोनी को यह जिम्मेदारी मिलने पर स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी सक्रियता एवं पत्रकारिता के अनुभव से समाज की गतिविधियों, सामाजिक आयोजनों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को मीडिया के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी रवि सोनी को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने भी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।