मध्य प्रदेश
लोकेशन बोड़ा
दिनांक 2.11.2026
राजगढ़ जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र राजपूत
गुलखेड़ी जोड़ पर पुलिस का शिकंजा, 60 हजार की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
ऑपरेशन शुद्धि के तहत बोडा पुलिस की कार्रवाई, 5.61 ग्राम अवैध स्मैक जब्त
राजगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत बोडा पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुलखेड़ी जोड़ के पास से एक महिला को 5.61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुलखेड़ी जोड़ के पास एक महिला अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर बैठी हुई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बोडा उपनिरीक्षक देवेंद्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान संदिग्ध महिला रजनी पति अनिल सांसी (40 वर्ष), निवासी ग्राम गुलखेड़ी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहगढ़ रामस्नेहा चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी देवेंद्र राजपूत एवं बोडा पुलिस टीम द्वारा की गई।
नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना है।