वोट चोरों गद्दी छोड़ो” के नारों से गूंजा मैहर, कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, स्टूडेंट चौराहे पर किया पुतला दहन

ब्यूरो रिपोर्ट रवि चौरसिया 

मैहर मध्य प्रदेश

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन

 

मैहर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर के संयुक्त तत्वावधान में बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोरों गद्दी छोड़ो” और “लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ” के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

 

बाइक रैली कटनी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बाबा अलाउद्दीन खान चौराहा, महाकाल स्कूल, किला चौक, रहीम चौराहा, रंगलाल चौराहा, चौरसिया मोहल्ला, घंटाघर एवं स्टेट बैंक चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

 

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की रक्षा सर्वोपरि है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का उचित समाधान होना चाहिए तथा पूरे मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

 

ब्लैक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा पर निर्भर करती है। जनता के वोट की ताकत का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

 

इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *