ब्यूरो रिपोर्ट मनीष द्विवेदी
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में आज शनिवार दिनांक 31 अक्टूबर को किसानो को समितियों से खाद वितरण कराए जाने हेतु तहसील सिराथू में प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपा गया।
सौपे गए मांगपत्र में साधन सहकारी समिति के सचिवों द्वारा की जा रही हड़ताल के कारण बंद समितियों से किसानो को खाद न मिलने से किसानो को हो रही परेशानी के समाधान हेतु तहसील प्रशासन सिराथू से अन्य विभागों के कर्मियों के माध्यम से किसानो को समितियों द्वारा खाद वितरण कराए जाने की मांग की गई।
किसानो के हित में समर्थ किसान पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
आपका अपना साथी
अजय सोनी
जिला पंचायत सदस्य