ब्यूरो रिपोर्ट मनीष द्विवेदी
कौशांबी
आज देश को एक और सरदार पटेल सरीखे नेता की जरूरत…. सुरेश पटेल
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शनिवार 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन जिले के सरसवा ब्लॉक के ग्राम टोनहा के पुरवा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेता सुरेश पटेल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहें…. अमर रहें…. के लोगों ने नारे लगाए।

इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी नेता सुरेश पटेल ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल देश की आजादी के अग्रणी नेता थे। उन्हीं की बदौलत देश मे अनेकों अनेक छोटे छोटे सूबों और रियासतों का विलय हुआ। वो देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहते थे। आगे कहा कि आज जब देश को धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्रवाद के आधार पर बांटने की कोशिश हो रही है, ऐसे में आज देश को फिर से मजबूत करने और एकता अखंडता के सूत्र में बांधने के लिए एक और सरदार वल्लभ भाई पटेल सरीखे नेता की जरूरत है। इस अवसर पर विजय सिंह, मनोज सिंह, धनंजय सिंह, आशीष सिंह, राम नरेश सिंह, गुलजारी दिवाकर, बिनोद शर्मा, सुभाष सोनकर आदि मौजूद रहे।