ग्वालियर के सैनिक पेट्रोल पंप पर ग्राहक से कथित गड़बड़ी का आरोप, पक्के बिल की मांग पर उठा सवाल

मध्य प्रदेश

एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह 

25 अक्टूबर 2026

ग्वालियर के सैनिक पेट्रोल पंप पर ग्राहक से कथित गड़बड़ी का आरोप, पक्के बिल की मांग पर उठा सवाल

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। ग्वालियर के सैनिक पेट्रोल पंप से एक ग्राहक के साथ पेट्रोल भरने और बिल बनाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राहक ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर पेट्रोल की मात्रा और बिल को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्राहक का आरोप है कि पक्के बिल की मांग करने के बावजूद उसे पक्का बिल उपलब्ध नहीं कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राहक अपनी एक्टिवा में पेट्रोल भरवाने के लिए सैनिक पेट्रोल पंप पहुंचा था। ग्राहक ने कर्मचारियों से एक्टिवा की टंकी फुल करने के लिए कहा। ग्राहक का दावा है कि उसकी गाड़ी की टंकी की क्षमता लगभग साढ़े पांच लीटर है, जबकि पेट्रोल
पंप कर्मचारियों ने 7: लीटर पेट्रोल का बिल बनाया।

पेट्रोल की मात्रा और बिल को लेकर ग्राहक को संदेह हुआ, जिसके बाद उसने कर्मचारियों से इस संबंध में सवाल किया। ग्राहक ने मांग की कि उसे पक्का बिल दिया जाए और बिल पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज किया जाए, ताकि पेट्रोल की मात्रा और भुगतान का स्पष्ट रिकॉर्ड उसके पास रहे।

ग्राहक का आरोप है कि कर्मचारियों ने उसकी मांग के अनुसार पक्का बिल नहीं बनाया और उसे कच्चा बिल दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर पेट्रोल पंप पर विवाद की स्थिति बन गई।

पेट्रोल पंपों पर पारदर्शिता जरूरी

इस घटना ने पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं, पेट्रोल की सही मात्रा और बिलिंग व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। यदि ग्राहक की शिकायत सही पाई जाती है, तो मामले की जांच कर संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब देखना होगा कि संबंधित पेट्रोल पंप प्रबंधन और जिम्मेदार विभाग इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल, मामले में पेट्रोल पंप प्रबंधन का पक्ष

एमपी स्टेट हेड
अतुल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *