ग्वालियर में 30 नवंबर से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधाराः श्रद्धेय अनिरूद्धाचार्य  महाराज करेंगे कथा वाचन  फूलबाग मैदान पर आयोजित होगा

मध्य प्रदेश

एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह 

ग्वालियर में 30 नवंबर से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधाराः श्रद्धेय अनिरूद्धाचार्य  महाराज करेंगे कथा वाचन
फूलबाग मैदान पर आयोजित होगा
तैयारियों को लेकर जीवाजी क्लब में आयोजन समिति की बृहद बैठक संपन्न

ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘जन उत्थान न्यास’ द्वारा ग्वालियर में आगामी नवंबर माह में भव्य एवं दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान में विख्यात कथावाचक श्रद्धेय  अनिरूद्धाचार्य महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। यह कथा 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक ऐतिहासिक फूलबाग मैदान पर आयोजित होगी।श्रीमद् भागवत कथा के भव्य आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर जन उत्थान न्यास द्वारा गठित मुख्य आयोजन समिति की एक बृहद बैठक जीवाजी क्लब में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से कथा के सूत्रधार एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष ओर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, महेश मुदगल्, सुरेश कस्तवार ‘दादा’, डाॅ. राम पाण्डे, संयुक्त सचिव अवधेश कौरव, अचलेश्वर न्यास पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, समाजसेवी राजीव चढ्ढा, सतेन्द्र सिंह भदौरिया ‘गुरूजी’, सुरेश नीखरा,  डाॅ. राकेश अग्रवाल, बबीता डाबर, बेताल सिंह,पुरुषोत्तम भार्गव ,अहिवरन सिंह,आदि मौजूद रहे।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कथा को सुव्यवस्थित, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में कथा स्थल की बैठक व्यवस्था, पेयजल, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा तथा शहरभर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने संकल्प व्यक्त किया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अत्यंत गरिमामय और ऐतिहासिक रूप से संपन्न कराया जाएगा, जिससे पूरे अंचल में धर्म और भक्ति की रसधारा प्रवाहित होगी।

एम पी स्टेट हेड
अतुल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *