ब्यूरो रिपोर्ट मनीष द्विवेदी
कौशाम्बी उत्तर प्रदेश
कौशांबी सोमवार रात्रि लगभग 8:00 बजे कौशांबी जिले के मंझनपुर चौराहे पर NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले जा रहे मशाल जुलूस के दौरान हंगामा हो गया। पुलिस ने जुलूस निकाल रहे NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी आजाद, कौशांबी जिला अध्यक्ष सैफ मंसूरी और शिवेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश कुमार की स्थिति को लेकर चल रहे विवाद के विषय पर NSUI कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी आजाद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मंझनपुर चौराहे पर एकत्र हुए और हाथों में मशाल लेकर जुलूस निकालते हुए नारेबाजी करने लगे।
जुलूस की सूचना मिलते ही मंझनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों प्रमुख नेताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
हम योगी की पुलिस से नहीं डरते अमित द्विवेदी आजाद
हिरासत में लिए जाने से पहले NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी आजाद ने कहा कि, हम योगी की पुलिस से नहीं डरते हैं। हम राहुल गांधी के सिपाही हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और हम चुप नहीं बैठेंगे। ज्ञानेश कुमार के मामले में जो स्थिति है, उसके खिलाफ हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना हर छात्र का संवैधानिक अधिकार है, पुलिस दमन करके हमारी आवाज को दबा नहीं सकती।
वहीं, NSUI जिला अध्यक्ष सैफ मंसूरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया जा रहा था।