ग्वालियर में अनाधिकृत रूप से बेच रहे तम्बाकू 12 दुकानदारो पर 2400/- का चालान 

रिपोर्ट एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह 

 

( जिला चिकित्सालय में लगी प्रदर्शनी और आमजन को सिविल सर्जन ने दिलाई शपथ )

 

ग्वालियर – ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन तथा संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले में तंबाकू निषेध सप्ताह 25 से 31मई 2026 तक चलाया जा रहा है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को तंबाकू एवं निकोटिन उत्पादकों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना है स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इस अभियान के तहत जिला अस्पताल सिविल अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित होगी, इसी क्रम में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर में आमजन को जागरूक करने हेतु प्रदर्शनी लगाई गई, साथ ही सिविल सर्जन ग्वालियर डॉ.राजेश शर्मा के द्वारा आमजन को जागरूक करने एवं तम्बाकू के उपयोग को रोकने हेतु शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर जिला मीडिया अधिकारी आई.पी. निवारिया, सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ.राजेश बिरथरिया एवं डेंटल चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

सिविल सर्जन डॉ राजेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी का दायित्व है कि तम्बाकू के उपयोग को रोकें ताकि लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचायें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को हमारे जिले की जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने कलेक्टर महोदय के निर्देशन में 12 दुकानदारो पर जो कि अनाधिकृत रूप से तम्बाकू उत्पादों की बिक्री कर रहे थे उन पर 2400/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई ।

तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सौरव सिंघई ने बताया कि ग्वालियर जिले में तंबाकू निषेध सप्ताह 25 से 31मई

2026 तक चलाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां की जा रही है दिनांक 30.05.2026 को भी बाल भवन में प्रदर्शनी लगाई जायेगी एवं अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जायेगी।

 इन दुकानदारों पर हुई कार्यवाही:-

चालानी कार्यवाही में नोडल ऑफिसर डॉ. सौरभ सिंघाई, जिला मीडिया अधिकारी आई.पी. निवारिया, सह नोडल अधिकारी श्री कमलेश द्विवेदी, शिखा कश्यप जी, अमित धाकड़ जी, मुरार पुलिस थाने से आरक्षक राजपाल जी, अनिल जी एवं अन्य स्टाफ गण उपस्थित रहे।

बाथम पान कॉर्नर, जय श्री श्याम कॉर्नर, अग्रवाल नमकीन स्टोर, अर्जुन पान कॉर्नर, गमा देवी जनरलस्टोर, शिवहरेकोल्ड ड्रिंक, सचदेवा कॉर्नर, काका पान भंडार, मिश्रा जनरल स्टोर, दाऊजी पान भंडार, आकाश पान कॉर्नर,शिवम पान कॉर्नर कल 12 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *