खुले में मांस विक्रय करने वालों से वसूला जुर्माना

एमपी स्टेड अतुल सिंह 
ग्वालियर दिनांक 27 फरवरी 2026- शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। शहर में खुले में मांस ब्रिकी को लेकर निगम प्रशासन द्वारा सतर्कता से कडी कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत आज खुले में मांस मछली विक्रय करने पर ग्वालियर विधानसभा  में 6350 रूपये, दक्षिण विधानसभा में 2000 रूपये एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 2600 रूपये का जुर्माना किया गया।


नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। जिसके तहत स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय सिंह ठाकुर के निर्देशन में वार्ड 31,32,33,04,7,06 में खुले में मांस का विक्रय करने वालों एवं गंदगी फैलाने वालों से 18350 रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय शाक्य, श्री मनीष श्रीवास, जेडएचओ श्री पवन धवल, डब्ल्यूएचओ श्री गोविंद चौहान, श्री पिंकल जादौन, श्री मिथुन राणा, श्रीसोनू मौर्य आदि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी के निर्देशन में वार्ड 29 महल गांव में भैंस डेयरी संचालकों गोबर गंदगी फैलाने पर 1500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।
साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान के निर्देशन में वार्ड 38 में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना कार्रवाई कर 1500 रूप्ये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान  सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री धर्मेंद्र परमार, जेड एच ओ श्री राजेंद्र करोसिया, डब्लू एच ओ श्री पूरन डागोर, फ्लाइंग स्कॉट प्रभारी श्री धर्मेंद्र धौलपुरिया आदि उपस्थित रहे।
साथ ही सहा. स्वास्थ्य अधिकारी श्री विवेक त्यागी के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 63 में पेठा फैक्ट्री का गंदा पानी बाहर फैलाने पर 2000 रूपये का जुर्माना किया गया। कार्रवाई के दौरान जेडएचओ श्री विजय राज चौहान, डब्ल्यूएचओ श्री रमेश, फ्लाइंग स्कॉट प्रभारी श्री विक्रम हरिया, श्री जितेंद्र रावत, श्री तरुण भदौरिया, श्री रूद्र प्रताप रावत आदि उपस्थित रहे।
सूचना क्र./350/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *