आज दिनांक 31/05/2026 को जिला शाजापुर के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण,उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने शुजालपुर विधानसभा में आयोजित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता की

आज दिनांक 31/05/2026 को जिला शाजापुर के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण,उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने शुजालपुर विधानसभा में आयोजित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में ₹70 करोड़ की लागत से बनने वाले शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय तथा ₹14.37 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरीय आयुर्वेद चिकित्सालय की यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं के लिए आयुर्वेदिक शिक्षा के नए द्वार खोलेगी।

 

इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री एवं शुजालपुर विधायक श्री इन्दर सिंह परमार जी,सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी, विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी जी,विधायक श्री अरूण भीमावद जी समेत भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *