अवैध शराब तस्करी पर थाना चौरी व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम को मिली महत्वपूर्ण सफलता

प्रेस विज्ञप्ति
जनपद भदोही
दिनांक- 14.05.2026

_जनपद के रास्ते अवैध शराब तस्करी पर थाना चौरी व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम को मिली महत्वपूर्ण सफलता, व्यापक पैमाने पर अवैध शराब तस्करी में लिप्त गिरोह के सरगना सहित कुल-02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, कब्जे से लग्जरी चार पहिया वाहन में रायल स्टेज विस्की रेड कैप 104 बोतल 750 एम.एल. की व रायल स्टेज विस्की ब्लैक कैप 51 बोतल 750 एम.एल., व मैजिंक मोमेन्ट बैरल सलेक्ट बिस्की 45 बोतल , व रायल चैलेन्ज विस्की पेट बोटल 120 अदद 180 एम.एल. अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग हरियाणा व चंडीगढ़ मार्का अनुमानित कीमत ₹500000/-(पांच लाख रूपये) व एक अदद स्विफ्ट कार व एक अदद एयरटेल पेमेण्ट बैंक डेबिट कार्ड व तीन अदद मोबाइल बरामद ।

गिरफ्तारी का विवरण-
श्री अभिनव त्यागी,पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपद के रास्ते मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी के पूर्णतया रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 14.05.2026 को श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में मुखबिरी सूचना पर हरियाणा से बिहार अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों 1. विष्णु सिंह पुत्र स्व0 कप्तान सिंह निवासी रेवाड़ी, हरियाणा व 2. अमित चौधरी पुत्र स्व0 नेहाल सिंह निवासी निमराना, राजस्थान को लक्षापुर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जें से स्विफ्ट कार संख्या RJ32CB2655 में लदी भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब (रायल स्टेज व अन्य), 03 मोबाइल फोन व नकद सामान बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थाना चौरी जनपद भदोही पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग हरियाणा (गुड़गाँव) से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार ले जाकर मंहगे दामों में बेंचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं। इसी मुनाफे के पैसे से हम अपनी आर्थिक व दुनियाबी जरूरतें पूरी करते हैं और ऐशो-आराम की जिन्दगी व्यतीत करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.विष्णु सिंह पुत्र स्व0 कप्तान सिंह निवासी इस्मानपुर थाना रेवाड़ी, हरियाणा। उम्र करीब 27 वर्ष।
2.अमित चौधरी पुत्र स्व0 नेहाल सिंह निवासी माजराकाठ थाना निमराना, जिला बेहरोडकोठ पुतली, राजस्थान। उम्र करीब 38 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
रायल स्टेज प्रीमियर व्हिस्की (Red Cap): 104 बोतल (750 ML),रायल स्टेज बैरल सेलेक्ट व्हिस्की (Black Cap): 51 बोतल (750 ML),मैजिक मोमेंट ग्रेन वोदका: 45 बोतल (750 ML),रायल चैलेंज फाइन रिजर्व व्हिस्की: 120 पेट बोतल (180 ML)
*घटना में प्रयुक्त वाहन* : स्विफ्ट कार
अन्य: 03 मोबाइल फोन (iPhone 14, Realme 15T, OPPO A57), एयरटेल पेमेंट बैंक डेबिट कार्ड व वाहन की आरसी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
टीम – 1 प्र0नि0 श्री रामसरीख गौतम (थाना चौरी) ,उ0नि0 श्री नथूनी सिंह ,हे0का0 आदित्य सिंह यादव ,हे0का0 अबरार अहमद व का0 विकास जायसवाल थाना चौरी जनपद भदोही।
टीम – 2 उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल, हे0कां0 राधेश्याम कुशवाहा, हे0कां0 धीरेन्द्र श्रीवास्तव, हे0कां0 बृजेश सूर्यवंशी,हे0कां0 नागेन्द्र यादव, कां0 गोपाल खरवार, कां0 नीरज यादव, कां0 राघवेन्द्र कुशवाहा,कां0 मन्नू सिंह, कां0 सुनील पाल, कां0 सुनील कन्नौजिया,कां0 हिमांशु सिंह, कां0 दीपक यादव, कां0 प्रत्युष पाठक समस्त सर्विलांस/स्वाट टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *