ग्वालियर मध्य प्रदेश
29 सितंबर 2026
पाखी इवेंट एंड म्यूजिकल ग्रूप के द्वारा देवी अहिल्या बाई बुनकर मेला शिल्प बाजार में लगी गीतों की झड़ी एक से बढ़कर एक गायको ने अपनी गायकी का प्रदर्शन कर जीता सम्मस्त मेले का दिल। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मेला प्रभारी के के गौतम सर्व प्रथम श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगीत के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मेला प्रभारी के के गौतम के द्वारा पाखी इवेंट एंड म्यूजिकल ग्रूप के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक डी पी नीगम, एंकर नंद किशोर पारीक, म्यूजिक डायरेक्टर हरीश बत्रा, डायरेक्टर सुनील जैन और सभी गायकों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। पाखी इवेंट एंड म्यूजिकल ग्रूप के समस्त टीम ने मेला प्रभारी के के गौतम का माल्यार्पण कर सम्मान किया। नौ बजे श्री गणेश जी की आरती सभी मेला प्रभारी और सम्मस्त मेले के दुकानदार और सभी गायक कलाकारों के द्वारा धुमधाम से की गई। सभी गायको को और मेला की समस्त टीम को स्वल्पाहार के रूप में दाल बाटी खिलाई गयी। गायक कलाकारों मे प्रेम माथुर, डां प्रभात कृष्ण शर्मा ,विनिता अग्रवाल, मनोज मयंक, विनोद पथरोलिया, आशीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार दास, राजेश उपाध्या, डां प्रवीन कुमार चिरगैया, राकेश श्रीवास्तव, कुशल जैन, दिलीप वर्मा, विकास गुप्ता, नितू गुप्ता, विचार सिंह, छाया बाथम, कुमार सेन, दिपक चौबे, नरेश बलेचा, मदन साहू, अर्चना शर्मा, डी पी नीगम, नंद किशोर पारीक, हरीश बत्रा। पाखी के डायरेक्टर सुनील जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एमपी स्टेट हेड
अतुल सिंह
