पचोर से बड़ी खबर
अपने ही वार्ड की समस्याओं को लेकर अनशन पर बैठे अमन मुंदेरिया

राजगढ़ जिले के पचोर नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्षद प्रतिनिधि अमन मुंदेरिया अनशन पर बैठ गए। वे वार्ड पार्षद चेतना मुंदेरिया के पति हैं और अपने ही वार्ड की बदहाल स्थिति को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
सीएमओ को सौंपेंगे ज्ञापन
अमन मुंदेरिया ने बताया कि वे जल्द ही नगर परिषद के सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे।
वार्ड की प्रमुख समस्याएं
1. पानी की समस्या:
वार्ड में नल कनेक्शन नहीं है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
2. श्मशान घाट का रास्ता:
श्मशान घाट से ऊपर जाने वाले रास्ते पर अस्थायी रपटा बना हुआ है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है।
3. गंदगी से भरी नालियां:
वार्ड में बनी नालियां साफ नहीं की जा रही हैं, जिससे गंदा पानी जमा होकर बदबू फैला रहा है।
4. सफाई व्यवस्था ठप:
ऊपरी वार्ड में नियमित सफाई नहीं होती और कचरा गाड़ी भी नहीं पहुंचती।
5. खुले में पड़ा कचरा:
वार्ड के सामने लंबे समय से कचरा जमा है। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं की गई।
महिलाओं ने भी उठाई आवाज
वार्ड की महिलाओं ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि “हम गरीब लोग हैं, रोज कमाते और रोज खाते हैं। हमारी कोई सुनवाई नहीं होती।”
अब देखना होगा कि नगर परिषद प्रशासन इस अनशन और ज्ञापन के बाद कितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं
संवाददाता समंदर सिंह भिलाला की खास रिपोर्ट
