सुंदरकांड के साथ 25 फरबरी को होगा ग्वालियर व्यापार मेला का समापन

एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह 

समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित

 

ग्वालियर

ग्वालियर व्यापार मेले का 25 फरवरी को सुंदरकांड के पाठ के साथ समापन किया जाएगा । समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को संभागीय आयुक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

ग्वालियर मेला प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला की अवधि दिनांक 25 दिसम्बर 2025 से 25 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। मेले का औपचारिक समापन सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ सम्पन्न किया जाएगा। सुन्दरकाण्ड का पाठ म.प्र. एक्सपोर्ट सेन्टर के बाहर सांस्कृतिक मंच पर शाम 5 बजे से प्रारम्भ होगा। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारी तथा व्यापारी एक साथ सुंदरकांड का पाठ करेंगे।

28 से होगी विद्युत आपूर्ति बंद

मेला व्यापारियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये मेले में आये दुकानदारों को पैकिंग करने के लिये 26 एवं 27 फरवरी तक विद्युत आपूर्ति दी जावेगी। इसके पश्चात् 28 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जावेगी। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *