भेसवा माताजी में रंगों की धूम! महिलाओं के होली मेले में नेताओं का जमावड़ा

भेसवा माताजी | जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश)

 

भेसवा माताजी में रंगों की धूम! महिलाओं के होली मेले में नेताओं का जमावड़ा

 

राजगढ़ जिले के भेसवा माताजी में आज रंग, उमंग और महिला शक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भव्य होली मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजगढ़ के सांसद रोडमल नागर। उनके साथ जनपद अध्यक्ष देव नागर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीलम सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि पृथ्वीराज टेटवाल, श्रीमती रेखा गौतम टेटवाल, सरपंच कुलदीप नागर, परियोजना अधिकारी संदीप सोनी और श्री हेमराज नागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। होली गीतों पर जमकर नृत्य हुआ और माहौल पूरी तरह से उत्सवमय नजर आया।

सांसद रोडमल नागर ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन रहे हैं और महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।

मेले में महिलाओं द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

 

भेसवा माताजी का यह होली मेला न सिर्फ रंगों का उत्सव रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का भी संदेश दे गया।

अगर आपको हमारी यह खबर पसंद आई हो तो चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करे

 

संवाददाता समंदर सिंह भिलाला की खास रिपोर्ट🎤🎤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *