लोकेशन राजगढ़ किरण सिंह सूर्यवंशी को नीति शोध प्रभारी बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर

लोकेशन राजगढ़

राजगढ़ जिले में उस समय हर्ष का माहौल बन गया, जब किरण सिंह सूर्यवंशी को अनुसूचित जाति मोर्चा में नीति शोध प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति भगवानसिंह परमार के नेतृत्व में की गई है, जिसे संगठन की दृष्टि से एक अहम कदम माना जा रहा है।


जिलेवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए किरण सिंह सूर्यवंशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
समाज के प्रबुद्धजनों ने विश्वास जताया कि वे नीति निर्माण, शोध कार्य और समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। उनकी नियुक्ति से अनुसूचित जाति समाज के हितों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
आप देख रहे हैं

ऐसी ही अपडेट के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें।
संवाददाता समंदर सिंह भिलाला की विशेष रिपोर्ट 🎤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *