कौशाम्बी से ब्लॉक ब्यूरो अंशिका मिश्रा की रिपोर्ट मो: 7347741663 *पश्चिम शरीरा कौशांबी* *अनियंत्रित बाइक सवार खंदक में गिरे एक की मौत दो घायल* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन युवक अचानक अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरे जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल दो लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है प्राप्त जानकारी के मुताबिक कड़ा धाम थाना क्षेत्र के घरियालीपुर निवासी हरीश पाल अपने छोटे भाई कमलेश पाल पुत्रगण बेनी माधव अपने साथी डेढ़ावल गांव निवासी शिवकुमार पुत्र लाल जी के साथ शुक्रवार की शाम तीनों अपनी बाइक में सवार होकर डेढ़ावल गांव जा रहे थे जैसे ही यह तीनों लोग पुनवार पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि तभी अंधा मोड़ होने के कारण अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी हादसे में बाइक चला रहा हरीश पाल उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष पश्चिम शरीरा त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है मौके में पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटना के संबंध में लिखापड़ी कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

कौशाम्बी से ब्लॉक ब्यूरो अंशिका मिश्रा की रिपोर्ट मो: 7347741663 *पश्चिम शरीरा कौशांबी* *अनियंत्रित बाइक सवार खंदक में गिरे एक…

Location: kaushambi रिपोर्ट: ब्लॉक ब्यूरो अंशिका मिश्रा मो 7347741663 *सड़क हादसे में कौशांबी के युवक की दिल्ली में मौत* *भरवारी…

कौशांबी में मिला खजाना तो मच गई लूट पूरी पूरी रात खजाना मिट्टी में ढूंढते रहे ग्रामीण वीडियो भी आया सामने वही ग्राम प्रधान को खजाने से भरा मटका मिलने और ले जाने की है जोरों पर चर्चा 1904 ई के पुराने सिक्कों के भी मिलने की भी तस्वीर आई सामने वही स्थानीय पुलिस जांच में जुटी पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के सेगरहा गांव मे शवदाहगृह का होना था निर्माण जिसकी नींव के लिए ग्राम प्रधान और उनके साथियों द्वारा जेसीबी मशीन से गांव के बाहर खुदाई कराई जा रही थी बताया जा रहा है कि इसी दौरान जमीन के अंदर खजाना से भरा मटका होने की शंका हुई तो प्रधान ने तत्काल जेसीबी को वापस भेज दिया इस दौरान सूत्रों की माने तो खजाने से भरा मटका प्रधान घर लेकर चला गया वही खजाना मिलने की शुगबुगाहट जब ग्रामीणों को हुई तो जंगल में आग की तरह यह बात पूरे गांव में फैल गई और देर रात तक टॉर्च लगाकर ग्रामीण सिक्के और खजाने को ढूंढते रहे वही बताया जा रहा है कि जिस पीपल के नीचे खजाना मिला है वहां पहले बंजारे रहा करते थे वही खजाना मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल पहुंची और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है वहीं ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है कौशांबी से ब्लॉक ब्यूरो अंशिका मिश्रा की रिपोर्ट मो: 7347741663

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

कौशाम्बी से: ब्लॉक ब्यूरो अंशिका मिश्रा मो: 7347741663 जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पुलिस…

पत्रकार को पितृ शोक पश्चिम शरीरा।कस्बे के लोकमान्य तिलक नगर निवासी मोनू दुबे के अखबार के जिले के ब्यूरो चीफ है जिनके पिता समाजसेवी अवध नारायण दुबे (70) लंबे समय से बीमार चल रहे थे मंगलवार सुबह निधन हो गया जिनका

  कौशाम्बी से ब्लॉक ब्यूरो अंशिका मिश्रा की रिपोर्ट मो : 7347741663 पत्रकार को पितृ शोक पश्चिम शरीरा।कस्बे के लोकमान्य…

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

कौशाम्बी से: ब्लॉक ब्यूरो अंशिका मिश्रा मो: 7347741663 जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पुलिस…