कौशाम्बी से
ब्लॉक ब्यूरो अंशिका मिश्रा की रिपोर्ट
मो: 7347741663
*पश्चिम शरीरा कौशांबी*
*अनियंत्रित बाइक सवार खंदक में गिरे एक की मौत दो घायल*
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन युवक अचानक अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरे जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल दो लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है प्राप्त जानकारी के मुताबिक कड़ा धाम थाना क्षेत्र के घरियालीपुर निवासी हरीश पाल अपने छोटे भाई कमलेश पाल पुत्रगण बेनी माधव अपने साथी डेढ़ावल गांव निवासी शिवकुमार पुत्र लाल जी के साथ शुक्रवार की शाम तीनों अपनी बाइक में सवार होकर डेढ़ावल गांव जा रहे थे जैसे ही यह तीनों लोग पुनवार पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि तभी अंधा मोड़ होने के कारण अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी हादसे में बाइक चला रहा हरीश पाल उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष पश्चिम शरीरा त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है मौके में पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटना के संबंध में लिखापड़ी कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
