अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जनकार्य एवं जन कल्याण टीम रही विजेता

एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह 

 

 ग्वालियर मध्य प्रदेश 

 

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशन में कराए जा रहे अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में एमएलबी कॉलेज पर क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला दिन प्रतिदिन देखने को मिल रहा है। आज का पहला मैच जनकार्य और एसबीएम के मध्य हुआ। जिसे जनकार्य की टीम ने 73 रन से एसबीएम को हराया। वहीं दूसरा मैच जनकल्याण/NULM और चिड़ियाघर के मध्य हुआ, जनकल्याण की टीम ने 139 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंदी को दिया।जो कि एक तरफा नजर आया जिसे जनकल्याण/NULM के कप्तान श्री सुरेश मालवीय की रणनीति से चिड़ियाघर की टीम पर शुरू से ही दवाब बनाए रखा और चिड़ियाघर की टीम 10 ओवर भी नहीं खेल पाई, और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। इस प्रकार जनकल्याण/NULM की टीम 64 रन से विजेता रही।मैच के मेन ऑफ द मैच अशोक कुशवाह रहे जिन्होंने 63 रन बनाए।

क्रिकेट टूर्नामेंट में सहायक खेल अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, श्री नमन कौरव और श्री अयोध्या शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *