मध्य प्रदेश
लोकेशन पचोर
दिनांक 25/5/2026
राजगढ़ जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र राजपूत
आदरणीय सामान्य साथियों जय हिंद
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर नगर में शिक्षा बचाओ संघर्ष समिति की मीटिंग
सत्येंद्र जाटव के निवास कार्यालय पर आयोजित की गई इसमें सभी सदस्यों ने अपने शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार महंगाई भुखमरी गंभीर समस्याओं पर अपने विचार रखें और देश में चल रही परिस्थितियों के बारे में गंभीरता से ध्यान देना होगा अतीत में हमारे देश के महापुरुषों ने आज वर्तमान स्थिति में दलित आदिवासी मजदूर किसानों को शिक्षा मिल रही है उसके लिए वह संघर्ष किया
ऐसे ही महापुरुष थे ज्योति भावे फुले जिनकी 200 जयंती वर्ष मनाया जा रहा है उनके विचारों को घर-घर गली मोहल्ले में प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सम्मानित सदस्य जागरूक नागरिक देश बचाने के लिए तत्पर रहने वाले देशभक्त उपस्थित हुए और उन्होंने अपने विचार रखे आने वाले समय में शिक्षा को बचाने के लिए राजगढ़ जिले के सभी तहसील गांव शहर गली मोहल्ले में जाकर उन्हें समझना होगा और समझने के लिए सभी सदस्य वचनबद्ध रहेंगे अभी सम्मानित साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद जो आपने हमारे कार्यालय पर आकर अपना इतना अमूल्य समय दिया धन्यवाद मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा सत्येंद्र जाटव
