राजगढ़ के बैसवा माताजी में 10 फरवरी 2026 को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बूथ मजबूत करने पर दिया गया जोर

 

राजगढ़ जिले के बैसवा माताजी गांव में 10 फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली। जिले भर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सहभागिता से पूरा पंडाल खचाखच भरा नजर आया।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के कई बड़े और वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आए।

कार्यक्रम में—

पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह,

पूर्व विधायक हजारीलाल मालवीय,

कृष्णमोहन मालवीय,

घनश्याम पाटीदार,

वरिष्ठ नेता राधेश्याम सोमतीय

सहित सारंगपुर एवं पचोर विधानसभा के सभी ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

बूथ प्रबंधन पर विशेष फोकस

प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी और संजय कामले ने पंचायत स्तर से आए हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को—

✔️ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने

✔️ मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने

✔️ कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने

✔️ मतदान के दिन की रणनीति

के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नेताओं ने स्पष्ट कहा कि आगामी चुनाव में जीत का रास्ता हर एक बूथ की मजबूती से होकर गुजरता है।

भाजपा सरकार पर तीखा हमला

कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री रचना भार्गव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा—

“भाजपा ने गाय के नाम पर केवल वोट बटोरे, लेकिन आज गोवंश सड़कों पर दर-दर भटकने को मजबूर है।”

रचना भार्गव ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल श्रेय लेने की राजनीति में व्यस्त है और कांग्रेस सरकार के समय हुए विकास कार्यों पर अपना नाम चिपकाकर जनता को गुमराह कर रही है। संदेश साफ है

इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

रिपोर्ट – समंदर सिंह भिलाला की खास रिपोर्ट🎤🎤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *