सभी हिंदू समाज एकजुट होकर उदन खेड़ी में मनाया गया हिंदू सम्मेलन

मध्य प्रदेश

लोकेशन उदन खेड़ी

दिनांक 31/12/2025

जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र राजपूत

एस भारत न्यूज़ के लिए जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र राजपूत की रिपोर्ट

सभी हिंदू समाज एकजुट होकर उदन खेड़ी में मनाया गया हिंदू सम्मेलन

उदन खेड़ी में विशाल हिंदू सम्मेलन मनाया गया जिसमें आसपास गांव के
सभी हिंदू समाज एकजुट होकर पूरे नगर में जुलूस निकाला गया जुलूस में घोड़े हाथी राम जी का रथ बनाकर निकल गया और कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान संत समाज ने जाति भेद मिटाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया

सम्मेलन से पहले गांव में , बाइक रैली निकाल उसके बाद कलश यात्रा निकल गई कलश यात्रा का नगर के मुख्य चौराहे पर मंच बनाकर फूल बरसा कर स्वागत किया गया ग्रामीणों ने अपने घर के सामने रंगोली पूरे नगर को भगवा झंडा सजाया गया था

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि हिंदू समाज एकजुट होकर आगे बढ़े अपने उद्बोधन में समाज में समानता और समरसता पर विशेष जोर दिया उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि समस्त हिंदू समाज एकजुट होकर आगे बढ़े जाति पाति और आपसी भेदभाव को समाज को कमजोर करने वाला बताया और उन्होंने कहा कि सभी हिंदू सामान है और एक दूसरे के सहयोग से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है

एकता संस्कार और संस्कृति को सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया जोर देकर कहा कि जब तक व्यक्ति अपने संस्कारों से जुड़ा नहीं रहेगा तब तक राष्ट्र की आत्मा सुरक्षित नहीं रह सकती उन्होंने सनातन संस्कृति को मानवता सहअस्तित्व और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताते हुए समाज से सांस्कृति चेतना जागृत करने और भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया