राजू पाल हत्याकांड मामले में नामजद फरार अभियुक्त के घर पर चला योगी का बुलडोजर

कौशांबी रिपोर्ट योगेंद्र वर्मा 

सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखंदा गांव में अतीक अहमद के सहयोगी अब्दुल कवि के मकान पर चला योगी सरकार का बुल्डोजर। भारी सुरक्षा के बीच अब्दुल कवि के घर को ढाहाया गया जहां पर थाना पुलिस और तहसील के अधिकारी मौजूद रहे। प्रयागराज शहर पश्चिमी से बसपा विधायक रहे राजू पाल की 2005 में बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था और उक्त हत्याकांड मामले में अब्दुल कवि सहित कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। राजू पाल हत्याकांड के बाद से अब्दुल कवि लगातार फरार चल रहा है। सराय अकिल पुलिस अब्दुल कवि की खोजबीन हर जगह की लेकिन अभी तक पुलिस के हत्थे नही चढ़ा। कुछ दिन पूर्व भकंदा गांव स्थित अब्दुल कवि के घर पर सराय अकिल पुलिस ने नोटिस चस्पा कर कुर्की कराए जाने की मुनादी कर चेतावनी दी थी। शुक्रवार के दिन भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अब्दुल कवि के घर को बुलडोजर से पूरी तरह जमीदोज कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *