ब्यूरो रिपोर्ट संजीव राय
प्रेस विज्ञप्ति
मऊ दिनांक 03 मार्च 2023
घोसी के सरायसादी में स्थापित होगा 5000 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट
*सोलर पावर प्लांट से ऊर्जा की उपलब्धता के साथ ही स्वच्छ होगा वातावरण*
परियोजना अधिकारी यू0पी0नेडा फिरोज अहमद ने बताया कि जनपद के सरायसादी में 100 किलोवॉट सोलर पॉवर प्लाण्ट की स्थापना का शिलान्यास 1992 में तत्कालीन माननीय अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री, भारत सरकार स्व0 कल्पनाथ राय जी द्वारा किया गया था। यह सोलर पॉवर प्लाण्ट मार्च 1994 में बनकर तैयार हुआ और इससे सरायसादी के 07 पूरवे/ मजरो को विद्युत आपूर्ति दी जाती थी। इस सोलर पॉवर प्लाण्ट का डिज़ाइन अवधि 15 वर्ष तथा बैट्री बैंक 10 वर्ष था। यह सोलर पॉवर प्लाण्ट वर्ष-2007 तक चलता रहा उसके बाद अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद बन्द हो गया।
माननीय स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी के उच्च विचार दूर दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए माननीय ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा के निर्देशन में पूर्व में स्थापित 100 किलोवॉट क्षमता के सोलर पॉवर प्लाण्ट के स्थान पर इससे 50 गुना बड़ा अर्थात 05 मेगावॉट (5000 किलावॉट) का सोलर पॉवर प्लाण्ट लगाया जाना प्रस्तावित है। इस पॉवर प्लाण्ट से क्षेत्र वासियों / प्रदेश सरती एवं स्वच्छ बिजली उपलब्ध होगी तथा इसके निर्माण से क्षेत्र में औद्योगिक विकास के सम्भावना बढ़ेगी एवं वातावरण को प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही जनपद मऊ कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक होगा।
