अतीक अहमद के नजदीकी के घर चला बुलडोजर, अवैध असलहे बरामद

कौशाम्बी रिपोर्ट संदीप वर्मा

 

सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखंदा गांव में चला बुलडोजर, बड़ी संख्या में मौजूद रहे अधिकारी

कौशाम्बी। प्रयागराज में गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद प्रशासन पूरी तरह से उबाल में है। शुक्रवार की शाम सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखंदा गांव पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बुलडोजर लगाकर राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अब्दुल कवी का घर ढहा दिया। यही नहीं पुलिस को जांच के दौरान यहां से आधा दर्जन के लगभग अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं।

 

बताते चलें कि 2005 में प्रयागराज में हुए पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड में गांव के अब्दुल कवि का नाम सामने आया था जिसके बाद से वह फरार था। लोगों को कहना है कि अब्दुल कवी के परिवार के प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद से नजदीकी रिश्ते थे। इसी के बदौलत कवि के परिवार ने करोड़ों रुपए की धन-संपत्ति भी अर्जित किया। क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुका अब्दुलकावी अब प्रशासन की आंखों में आ गया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की पहुंची टीम ने बुलडोजर के साथ पहुंचकर उसके पूरे घर को ढहा दिया। पुलिस ने इस दौरान घर के अंदर जांच की तो उनको आधा दर्जन से अवैध असलहे भी बरामद हुए पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *