एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह
ग्वालियर मध्य प्रदेश
23 व 24 नवम्बर को घर-घर जाकर दी जायेगी पोलियो की खुराक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान 22 नवम्बर को ग्वालियर जिले के 2 हजार 355 केन्द्रों पर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल बिरलानगर पहुँचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इसके साथ ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ठाठीपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुँचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान के तहत शतप्रतिशत चिन्हित बच्चों को दवा पिलाने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ग्वालियर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत निर्धारित किए गए 2 हजार 355 बूथों पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं उपस्थित। रहे