मध्य प्रदेश
4 अक्टूबर 2026
एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह
स्थान ग्वालियर
व्यापारी भाइयों और स्थानीय नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नया बाजार में आज कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से आत्मीय मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बाजार में खरीदारी करने आए स्थानीय नागरिकों से भी आत्मीय संवाद किया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने व्यापारियों एवं नागरिकों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशियों का उजाला लेकर आए।

मंत्री श्री कुशवाह ने कामना की कि माँ लक्ष्मी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा ग्वालियर निरंतर उन्नति एवं विकास के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।