नादन में दूसरी बार बिजली तार चोरी, 25 स्पान तार ले उड़े चोर

ब्यूरो रिपोर्ट रवि चौरसिया

मैहर मध्य प्रदेश 

 

नादन में दूसरी बार बिजली तार चोरी, 25 स्पान तार ले उड़े चोर

चार पीसीसी पोल क्षतिग्रस्त, 315 उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई ठप; करीब 3.15 लाख रुपये का नुकसान

नादन। मैहर जिले के नादन क्षेत्र में बिजली तार चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने ग्राम बरहिया और भेंड़ा के बीच 11 केवी मैहर–गोवरी घरेलू विद्युत लाइन के 25 स्पान तार चोरी कर लिए। वारदात के दौरान चार पीसीसी विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।

इस घटना के कारण बठिया, करसारा, बठिया अहारी टोला और गोवारिया गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 315 उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग के अनुसार, घटना में लगभग 3.15 लाख रुपये की क्षति हुई है।

नादन क्षेत्र में दूसरी बार हुई बिजली तार चोरी

नादन क्षेत्र में बिजली तार चोरी की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले भी चोर करीब 22 पोल की बिजली तार चोरी कर ले गए थे। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने विद्युत लाइन की सुरक्षा और चोरों पर अंकुश लगाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले में कनिष्ठ अभियंता, नादन द्वारा नादन देहात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सूचना दी गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

सवाल यह है कि नादन क्षेत्र में बार-बार बिजली तार चोरी की घटनाएं होने के बावजूद चोरों पर कब तक शिकंजा कसेगा और प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *