बोडा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही अपहृत नाबालिग बालिका को 16 घंटे के अंदर सकुशल दस्तयाब किया  

मध्य प्रदेश

 

लोकेशन बोड़ा

 

दिनांक 6/6/2026

 

राजगढ़ जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र राजपूत

 

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत थाना बोडा पुलिस द्वारा संवेदनशीलता, तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को 16 घंटे के अंदर सकुशल दस्तयाब कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।

 

जिला राजगढ़ में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा उपनिरीक्षक देवेंद्र राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 04.06.2026 को फरियादी द्वारा थाना बोडा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बोडा में अपराध क्रमांक 185/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया तथा सतत प्रयास किए गए। परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को 16 घंटे के अंदर सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी गोविंद पिता मोहनलाल बाल्मिकी उम्र 20 साल निवासी भेरावल थाना कालापीपल जिला शाजापुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।