रिपोर्ट एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह
आज ग्वालियर_लोकसभा_क्षेत्र के अंतर्गत #पोहरी विधानसभा की ग्राम पंचायत देवरीखुर्द में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले नवीन सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर मंच से देवतुल्य ग्रामवासियों के साथ संवाद किया और केंद्र व राज्य की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जामुन का पौधा रोपित किया एवं सभी से अपील की प्रकृति के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें और कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री गोविन्द शर्मा जी, श्री भरत दांतरे जी, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जेमिनी जी, श्री धीरज व्यास जी, वरिष्ठ नेता श्री पृथ्वीराज जादौन जी, श्री तुलाराम यादव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विक्की मंगल जी, शुभम शर्मा जी, राजेंद्र यादव जी और सरपंच श्री सत्यपाल धाकड़ जी सहित विभागीय अधिकारी एवं ग्राम के सभी सम्मानीय वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
