मध्य प्रदेश
लोकेशन लीमाचौहान
दिनांक 6.11.2026
राजगढ़ जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र राजपूत
ताश के पत्तों पर लग रहा था लाखों का दांव, लीमाचौहान पुलिस ने मारी दबिश; 8 जुआरी गिरफ्तार
राजगढ़। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लीमाचौहान पुलिस ने ग्राम बावली में तालाब के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, चार मोटरसाइकिलें और आठ मोबाइल फोन सहित कुल 3 लाख 59 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बावली में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लीमाचौहान की पुलिस टीम पंचानों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 69 हजार 900 रुपये नकद, चार मोटरसाइकिलें, आठ मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 59 हजार रुपये बताई गई है।
ये आठ आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने मुकेश यादव निवासी कोलवाड़ खुजनेर, ललित किरार निवासी सेमलीलोढ़ा, पवन कुम्हार निवासी पचोर, रामविलास किरार निवासी सेमलीलोढ़ा, कमल माली निवासी कोलवाड़ मोहल्ला खुजनेर, दिनेश यादव निवासी कोलवाड़ मोहल्ला खुजनेर, सुरेश खटीक निवासी खुजनेर और सुनील तंवर निवासी सुस्याहेड़ी को गिरफ्तार किया है।
3.59 लाख का मशरूका जब्त
पुलिस ने मौके से 69,900 रुपये नकद, एक अपाचे, एक स्प्लेंडर और दो एचएफ डीलक्स सहित चार मोटरसाइकिलें, आठ मोबाइल फोन एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना लीमाचौहान में अपराध क्रमांक 315/2026 के तहत धारा 13 पब्लिक गैंबलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट, 1976 में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी सारंगपुर मुकेश सुनेया के मार्गदर्शन में की गई।
जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।