देश के यशस्वी रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी की वर्चुअल माध्यम एवं माननीय कर्मयोगी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड में दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का निर्माण करने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी परियोजना के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित हुआ।

आदरणीय रक्षा मंत्री जी ने एवं माननीय मुख्यमंत्री जी ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी परियोजना का लोकार्पण करते हुए देश को समर्पित किया।

वर्तमान समय में जब भारतीय सेना देश की अस्मिता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने शौर्य व पराक्रम का सर्वोच्च प्रदर्शन कर रही है, ऐसे समय में इस कार्यक्रम का महत्व एवं प्रासंगिकता कई गुना बढ़ जाता है।

उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड के भटगांव में 300 करोड़ रूपए की लागत से परियोजना पूरी की गई है, जो भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। आज हमारे भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से दुश्मन देश थर-थर कांप रहा है।

ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए उनके एयरबेस पर अपनी धमक दिखाई है। डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड में आज ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी परियोजना के लोकार्पण नए भारत के नए उत्तर प्रदेश, समृद्ध एवं सशक्त उत्तर प्रदेश की झांकी है।

इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, माननीय सदस्य राज्यसभा श्री दिनेश शर्मा जी, श्री सुधांशु त्रिवेदी जी, श्री संजय सेठ जी, श्री बृजलाल जी, माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *