केक काटकर कर भाजपाइयों ने मनाया डिप्टी सीएम का जन्मदिन भाजपाइयों ने दुर्गा मंदिर में हवन कर डिप्टी सीएम की लंबी आयु की किया कामना।

कौशाम्बी। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया है। भाजपाइयों ने पार्टी कार्यालय में केक काटकर एक दूसरे को बधाई दिया है। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज (फौजी) जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सिराथू नगर पंचायत भोला यादव सहित दर्जनों भाजपाइयों ने पूजा अर्चना कर डिप्टी सीएम की लंबी आयु की कामना किया है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन पर मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में भाजपाइयों ने पूजा अर्चना किया है। साथ ही हवन कर उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु की मंगल कामना किया है। इसके बाद भाजपाइयों ने पार्टी कार्यालय में एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया है। साथ ही उनकी लम्बी आयु की कामना किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज, जिला महामंत्री संजय जायसवाल,सदस्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, सिराथू नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ भोला यादव, मंझनपुर ब्लाक प्रमुख पति हुबलाल दिवाकर,सिराथू ब्लॉक प्रमुख पति लवकुश मौर्य,युवा भाजपा नेता बबलू गर्ग,भोले शंकर कुशवाहा, जिलाउपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, नीतू कनौजिया सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *