रिपोर्ट मुस्तकीम अख्तर
कौशाम्बी
सराय अकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर सुकवारा गांव की एक छात्रा का शव गुरुवार शाम घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या कर लाश लटकाई गई ? फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।रसूलपुर सुकवारा निवासी अंजली उम्र 15 वर्ष पुत्री रामफल कक्षा आठ की छात्रा थी। गुरुवार की शाम वह काफी गुमशुम थी। परिवार वालों ने उससे उदासी का कारण पूछा लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया और अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद मां लखिया देवी कमरे मे गई तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटकता देख उसकी चीख निकल पड़ी शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले आननफानन छात्रा को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन खुदकुशी करने की बात तो कह रहे हैं, पर इसका कारण नही बता पा रहे हैं इस संबंध में सराय अकिल थाना प्रभारी का कहना है कि पीएम में मौत का कारण साफ हो जाएगा। फिर उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी
