लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा 138 सीट से प्रत्याशी का किया ऐलान

विधानसभा 138 निघासन से प्रमोद पाण्डेय होगे मैदान में

 

ब्यूरो रिपोर्ट  प्रभाकर त्रिपाठी

 

लखीमपुर— जनपद खीरी के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत सभागार मे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जनसभा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रानी देवी ( लखीमपुर) प्रभारी का पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्य गणो ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस समीक्षा बैठक का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम संचालक ने बैठक मे आये अतिथियों का परिचय कराया जिसके बाद समीक्षा बैठक का शुभारंभ करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रानी देवी ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान है जो पूरे प्रदेश मे होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जिलों के प्रत्येक विधानसभा से अपना प्रतिनिधि ( प्रत्याशी) मैदान में उतारने की तैयारी में है। इस लिए प्रत्येक जिलो मे एक समीक्षा बैठक का आयोजन होना सुनिश्चित है। चिराग पासवान का सपना हम सभी को मिलकर पूरा करना है। इसी समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने विधानसभा 138 निघासन के लिए एक कोहिनूर को तलाश कर हम सभी के बीच मे भेजा है।जो सभी के सुख दुख मे जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला है। लोक जनशक्ति पार्टी का प्रतिनिधि ( प्रत्याशी) प्रमोद पाण्डेय के रूम मे 2027 चुनाव हेतु मैदान मे उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *