- प्रेस-नोट
जनपद भदोही
दिनांक-15.04.2026
श्रीमान पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद भदोही में गुम हुये मोबाईल फोनों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस द्वारा आम जन मानस के गुम/खोये हुए 104 मोबाईल फोन कीमत करीब ₹18,20,000 (अठारह लाख बीस हजार मात्र) बरामद कर मोबाईल स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

श्री अभिनव त्यागी,पुलिस अधीक्षक भदोही के दिशा-निर्देशन में जनपद भदोही में गुम हुये मोबाईल फोनों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनमानस के गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाना है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को (CEIR) पोर्टल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी को और अधिक तीव्र करने हेतु पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 इत्यादि माध्यम से शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत CEIR पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर और संबंधित जानकारी दर्ज कर,पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स, जैसे सिम नंबर और लोकेशन, का गहन विश्लेषण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए नियमित समीक्षा और फॉलो-अप करते हुए अधिक से अधिक मोबाइलों की बरामदगी करने हेतु निर्देश दिए गए हैं । जनपद भदोही के अधीनस्थ थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर सतत प्रयास करके कुल 104 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹18,20,000 (अठारह लाख बीस हजार मात्र) है
आज दिनांक 15.04.2026 को इन बरामद मोबाइल फोनों को रिजर्व पुलिस लाईन ज्ञानपुर सभागार में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उनके स्वामियों को सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाईल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही व जनपदीय पुलिस टीम को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
CEIR पोर्टल से बरामद मोबाइल फोन की सूची जनपद भदोही।
1.ज्ञानपुर -07
2.गोपीगंज -14
3.कोईरौना-05
4.भदोही-18
5.चौरी-04
6.औराई-23
7.ऊँज-11
8.सुरियावां-20
9.दुर्गागंज- 02
*योग 104
🔸 _अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आमजन को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो CEIR पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे गुम/गिरे हुए मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सके। महोदय द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं लोगों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें एवं अपने परिजनों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें, ताकि साइबर ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।*_
गुम हुए मोबाइल CEIR पोर्टल पर शिकायत करने का तरीका-
✅CEIR पोर्टल पर जाएं: ceir.gov.in/Home/index-hin… (CEIR) वेबसाइट पर जाएं.
✅ब्लॉक स्टोलेन मोबाइल (Block Stolen Mobile): ‘Block Stolen/Lost Mobile’ विकल्प चुनें.
✅जानकारी भरें: अपना मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, बिल, आधार कार्ड और पुलिस शिकायत की कॉपी (FIR) अपलोड करें.
✅रिक्वेस्ट आईडी: सबमिट करने के बाद आपको एक रिक्वेस्ट आईडी मिलेगी, जिससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं और फोन ब्लॉक होने पर अलर्ट भी पा सकते हैं।
*यह उपलब्धि भदोही पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
भदोही_पुलिस_की_मिसाल
CEIR_सफलता_यात्रा
