ब्यूरो रिपोर्ट रवि चौरसिया
मैहर। आस्था की नगरी मैहर में मंगलवार को सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। माँ शारदा देवी धाम मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने अपनी एकजुटता और अटूट श्रद्धा का परिचय दिया।
पूजा-अर्चना और रामायण पाठ का आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ सेन महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज की सुख-समृद्धि के लिए रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसकी भक्तिमय प्रस्तुति ने वातावरण को धर्ममय बना दिया। पाठ के समापन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं और सामाजिक बंधुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
सामाजिक बंधुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में सेन समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष बल्लू सेन, सचिव आशीष नापित और संगठन मंत्री बृजेंद्र सेन मौजूद रहे।
साथ ही भागीरथ सेन, उमेश सेन, शिवम् सेन, नरेंद्र सेन, रामसजीवन सेन, रामनरेश सेन, राजेंद्र सेन, अशोक सेन, नीरज सेन, कैलाश सेन, रामशिपही सेन, दद्दी सेन, उमाकांत सेन, जितेंद्र सेन, ठाकुर दिन सेन, लालमन सेन, लाला सेन, पवन सेन, राहुल सेन, ओंकार सेन, नागेंद्र सेन, राम सुफल सेन, राजेश सेन, लल्लू सेन, भोला सेन, दुर्गा सेन, आनंद सेन और मानसु सेन सहित अनेक सामाजिक बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
