उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी निषाद ने प्रयागराज के संगम तट दशाश्वमेध घाट पर विश्व शांति के लिए मां गंगा की पूजा अर्चना और पार्थिव महादेव का रूद्राभिषेक किया

ब्यूरो रिपोर्ट संजीव राय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निवर्तमान संघचालक डॉ विश्वनाथ लाल निगम एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी निषाद ने प्रयागराज के संगम तट दशाश्वमेध घाट पर विश्व शांति के लिए मां गंगा की पूजा अर्चना और पार्थिव महादेव का रूद्राभिषेक किया

अनामिका चौधरी निषाद ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व अशांति की चपेट में हैं, आतंकवादियों के सर्वनाश के कुछ देश संघर्ष कर रहे।उन सभी देशों की विजय के लिए मां गंगा और भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दे विश्व भर में भारत देश का गौरव बढ़ाया है, मां गंगा दोनों को स्वस्थ रखने और लगातार देश का नेतृत्व करने के लिए भी देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना किया गया।

आज शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद व मेज़र सुनील निषाद का अवतरण दिवस होने के कारण अंगवस्त्रम्, पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

साथ में सर्वश्री राजीव मिश्रा स्टेट आफीसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय, चंद्रभान दुबे, सुमन बाला,अभिषेक दुबे, निखिल श्रीवास्तव, आशीष राय,के के तिवारी अधिवक्ता, आनंद कालीचरण,भीम सिंह , आचार्य प्रमोद दुबे,डी पी पांडेय आदि के साथ क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *