थाना बोडा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही नकबजनी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया 100% मशरूका बरामद

मध्य प्रदेश

 

लोकेशन बोड़ा

 

दिनांक 14/5/2026

 

राजगढ़ जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र राजपूत

 

थाना बोडा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही नकबजनी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया 100% मशरूका बरामद

 

राजगढ़ जिले में चोरी, नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ *श्रीमती मिनी शुक्ला* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस द्वारा नकबजनी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद किया गया।

 

*घटना का विवरण -*

 

दिनांक 01.05.2026 को फरियादी गोपाल यादव निवासी बोडा द्वारा थाना बोडा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर रात्रि के समय उसके गोदाम में रखे 05 कट्टा लहसुन चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए लहसुन की अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000/- थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोडा में अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 305(बी), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*पुलिस कार्यवाही -*

 

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपियों की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया तथा साइबर सेल की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी संकलित की गई।

 

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया तथा चोरी गया माल अपने कब्जे में होना बताया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद किया गया।

05 कट्टा लहसुन कीमती लगभग ₹50,000/-।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *