मध्य प्रदेश
दिनांक 23/3/2026
लोकेशन राजगढ़
राजगढ़ जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र राजपूत
उर्स मेला राजगढ़ में पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
चोरी का प्रयास, फर्जी टिकट बिक्री एवं झगड़ा करने वाले 05 युवक गिरफ्तार
भीड़ में गुम 10 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में उर्स मेला राजगढ़ में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उपद्रवियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
हेमराज पिता भागीरथ मेवाड़े निवासी बाराव्दारी, राजगढ़ द्वारा उर्स मेले में एक दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के फर्स (पर्स) को साइड में रखे होने पर चोरी करने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया।
🔹 फर्जी टिकट बिक्री
अनारसिंह पिता अमरलाल तंवर निवासी रुघनाथपुरा द्वारा झूला परिसर में नकली टिकट बेचने की सूचना पर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया।
मेले की भीड़ में अपनी मां रेखा पति जगदीश सेन निवासी कल्लूखेड़ी के साथ आई 10 वर्षीय बालिका पूर्ति सेन के गुम होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल तलाश की गई एवं बालिका को सुरक्षित ढूंढकर उसकी मां के सुपुर्द किया गया।
उर्स मेले में शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
