भाजपा जिला कार्यालय में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का हुआ स्वागत

एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह 

संगठनात्मक मजबूती और विकसित भारत के संकल्प पर दिया जोर

सतना। भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा (सामाजिक न्याय, निशक्तजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा* ने कहा कि पार्टी संगठन लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक शक्ति है, जहां एक कार्यक्रम समाप्त होते ही दूसरा कार्यक्रम प्रारंभ हो जाता है, जिससे संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद और सक्रियता बनी रहती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे साकार करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।


मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती का आधार राष्ट्रवादी चिंतन और सामाजिक समरसता है। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और राष्ट्र को मजबूत बनाने का कार्य किया। उनके विचार आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करने के लिए संगठन और सरकार मिलकर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना आवश्यक है।
कार्यकम में जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी पूर्व महापौर ममता पांडेय जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता विजय तिवारी जिला महामंत्री ऋषभ सिंह जिला कोषाध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता जिला कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू राजनरायन तिवारी श्री मती मनीषा सिंह नीता सोनी राधा श्रीवास्तव एड उपेंद्र तिवारी शिवा दुबेदी वर्षा सिंह संगीता शंकर सोनी प्रियंक त्रिपाठी यश यादव आदित्य सिंह वैभव सिंह बांधी प्रमोद अहिरवार मनीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *