मध्यप्रदेश ग्वालियर
आर्यावर्त सेना द्वारा शैक्षणिक सामग्री वितरण, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान
ग्वालियर(मध्यप्रदेश) आज दिनांक १२.०२.२०२६ को वार्ड क्रमांक 60 के सिंधिया नगर स्थित सोमेश सर के मां शीतला कोचिंग सेंटर में आर्यावर्त सेना द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, शार्पनर, स्केल एवं पेपर कटर जैसी आवश्यक अध्ययन सामग्री प्रदान की गई। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट रूप से झलक रही थी।
इस अवसर पर आर्यावर्त सेना के जिला अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास का आधार है और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
महामंत्री योगेश दंडोतिया ने कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर किए जाने चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। मंडल पदाधिकारी अतुल सिंह एवं रिंकू गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने आर्यावर्त सेना के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। यह पहल न केवल बच्चों के लिए उपयोगी साबित हुई, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने का माध्यम भी बनी।
मप्र स्टेट हेड अतुल सिंह यादव
