पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुठालिया पुलिस को दोहरी सफलता — 80 लीटर अवैध देशी शराब, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व चोरी गई मोटर साइकिल जप्त

मध्य प्रदेश

 

दिनांक 10/2/2026

 

लोकेशन सुठालिया

 

जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र राजपूत

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुठालिया पुलिस को दोहरी सफलता — 80 लीटर अवैध देशी शराब, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व चोरी गई मोटर साइकिल जप्त

 

पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. बंजारे एवं एसडीओपी श्री प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.02.2026 को थाना सुठालिया पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं चेकिंग ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल (बिना नंबर प्लेट) पर अवैध देशी शराब लेकर ग्राम खनोटा की ओर से कस्बा सुठालिया की ओर आ रहे हैं।

 

 

कुछ समय पश्चात एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल आती दिखाई दी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे तथा मोटर साइकिल के दोनों ओर दो सफेद रंग की केन लटकी हुई थीं। पुलिस बल व पंचों की सहायता से दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया।

 

मौके पर केनों की जांच करने पर प्रत्येक केन में 40-40 लीटर क्षमता का सफेद रंग का तरल पदार्थ पाया गया, जिसे सूंघने व चखने पर कच्ची हाथ भट्टी की देशी शराब होना पाया गया।

 

80 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब (कीमत लगभग ₹8,000/-)

 

एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट (कीमत लगभग ₹60,000/-)

 

 

को विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान पूछताछ में आरोपी दिलीप अहिरवार ने बताया कि दिनांक 04.02.2026 को सुठालिया में महाराजा होटल के सामने से एक होंडा शाइन मोटर साइकिल (बिना नंबर प्लेट) को दिलीप अहिरवार, विशाल अहिरवार एवं गोलू मेर द्वारा मिलकर चोरी किया गया था। उक्त चोरी गई मोटर साइकिल को आरोपी दिलीप अहिरवार के कब्जे से जप्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *