कौशाम्बी मूरतगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत पकसराई गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की है

कौशाम्बी

 

गांव में नालियों की सफाई समय से न होने के कारण जगह-जगह गंदगी और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी

 

जिससे बिमारियों का खतरा बढ़ रहा था

 

ग्रामीणों ने खुद आगे आकर नालियों की सफाई शुरू की

 

ग्रामीण ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि सफाईकर्मी की नियमित उपस्थिति न होने से गांव में गंदगी फैल रही थी

 

गांव में सफाईकर्मी के न आने से ग्रामीणों में आक्रोश है

 

ग्रामिणों का कहना है कि जब तक व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं होती, तब तक वे स्वयं सफाई अभियान जारी रखेंगे

 

इस सामूहिक प्रयास में कधई लाल, नीलकंठ पाल, लालचन्द्र कुशवाहा, कुल्लू सेन, अनुज, सोनी और अमित सिंह सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्ट विजय कुमार विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *