जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

कौशाम्बी से: ब्लॉक ब्यूरो अंशिका मिश्रा
मो: 7347741663

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

कौशांबी जिले मे चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत धमसेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि इस गंभीर हमले की शिकायत कई बार पुलिस से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घायल व्यक्ति के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार चरवा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं, गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *